कपूरथला में कारोबारी ने की आत्महत्या:कमरे में लगाई फांसी, दो दिन बाद होनी थी शादी, मनियारी का करता था काम

कपूरथला जिले में एक नवयुवक कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो दिन बाद होनी थी, जिससे घर में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि मृतक की पहचान 29 वर्षीय करण कुमार निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करण कपूरथला की जोली मार्केट में मनियारी का कारोबार करता था। आज दोपहर वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने फंदा लगा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत करण कुमार को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के चाचा धर्मपाल ने बताया कि करण कुमार का विवाह दो दिन बाद निर्धारित था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *