अलवर में सरकारी बोरवेल करते समय तेज पानी के प्रेशर के साथ निकले चमकीले पत्थर को लोग चांदी समझ लूट ले गए थे। दैनिक भास्कर ने पत्थर के तीन सैंपलों की जांच कराई। इसमें चौकाने वाला रिजल्ट सामने आया। अलवर के अल्कापुरी में गुरुवार को 800 फीट खुदाई के बाद चमकीले पत्थर निकले थे। करीब 25 लाख रुपए कीमत की जर्मनी मेड मेटल एक्सरे मशीन से शुक्रवार को तीन सैंपल जांच कराए। इनमें से एक में 99 प्रतिशत आयरन मिला। दूसरे सैंपल में 98 प्रतिशत आयरन मिला। तीसरे सैंपल में आयरन बहुत कम आया। लेकिन तीनों सैंपल में चांदी नहीं के बराबर मिली। जबकि लोग चमकीले पत्थर में सिल्वर मान रहे थे। पहले दिन सैंपल लिए पत्थर से चुंबक चिपक रहा था। तब भी प्रारंभिक तौर पर लोहा जैसा लग रहा था। परंतु पत्थर में चमक अधिक होने के कारण सिल्वर होने का अनुमान था। लेकिन सिल्वर का अंश नहीं मिला। पहले देखें PHOTOS जांचकर्ता ने कहा- इसमें पूरा आयरन
अलवर के सर्राफा बाजार में बाम्बे टंच के मालिक राजेंद्र कुमार ने बताया- हमने तीन सैंपल जर्मनी मेड मशीन से जांच किए हैं। मशीन की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। जांच में तीन में से दो सैंपल में आयरन 98 से 99 प्रतिशत मिला है। इससे पहले भी अलवर से खूब लोग सैंपल लेकर आए हैं। लेकिन इतना आयरन कभी नहीं मिला। यह रेकॉर्ड आयरन है। इस पत्थर में सिल्वर नहीं के बराबर है। बाकी कोबाल्ट व निकल धातु भी मिली है। खनिज विभाग की टीम भी पहुंची
अल्कापुरी में शुक्रवार सुबह खनिज विभाग की टीम भी पहुंची है। टीम ने यहां से सैंपल लिए हैं। जो जांच करने के लिए जयपुर भिजवाए हैं। सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी कि यहां से निकले पत्थर में कौनसी धातु अधिक है। अब खनिज विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार के स्तर पर मामला पहुंचेगा। इसके बाद दोबारा से बोरवेल से ऐसे पत्थर निकालकर जांच हो सकती है। अभी बोरवेल को ढंका
बोरवेल से गुरुवार को पानी की अच्छी मात्रा आने पर काम पूरा हो गया था। आखिरी खुदाई में पानी के साथ चमकीले पत्थर के टुकड़े निकले थे। इन्हें लोग चांदी समझकर ले गए थे। करीब 10 से 15 किलो पत्थर के टुकड़े लोग ले गए थे। अब बोरवेल के ऊपर का हिस्सा ढंका हुआ है। ……… यह खबर भी पढ़ें… खुदाई में निकली चांदी जैसी धातु लूटने पहुंचे लोग, VIDEO:बोरवेल में पानी-मिट्टी के साथ निकले टुकडे़, 15 किलो पत्थर मजदूर-लोगों ने लूटा अलवर में बोरवेल करते समय चांदी जैसी धातु के टुकड़े निकले थे। ये देखकर सबसे पहले बोरवेल करने वाले मजदूर ही पत्थर लूटने लगे थे। इसके बाद आसपास के दुकानदार और लोग भी धातु के टुकडे़ ले गए थे। मामला अल्कापुरी इलाके में 12 फरवरी को करीब 1:30 बजे का था। यह बोरवेल जलदाय विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


