झालावाड़ में 15 ग्राम स्मैक के साथ 2 युवक गिरफ्तार:आकाशवाणी के पीछे गिन्दौर रोड क्षेत्र में दबिश देकर दबोचा

झालावाड़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से यह कार्रवाई की। 12 फरवरी को गश्त के दौरान आकाशवाणी के पीछे गिन्दौर रोड क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुरारी तंवर (23) पुत्र रतन सिंह तंवर निवासी नादनपुर, थाना सुठालिया, ब्यावरा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) और गोविन्द्र (19) पुत्र नानूराम तंवर निवासी महुवाखोह, थाना अकलेरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में स्मैक की खरीद-फरोख्त और संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *