5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू

जालोर की रामसीन थाना पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान रामसीन में 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की। पुलिस ने एक आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। रामसीन थानाधिकारी ने बताया- एसपी ज्ञानचंन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बेचने व परिवहन करने के संबन्ध में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रामसीन थाने की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए रामसीन में से पांच लीटर का जरीकन लेकर जा रहा युवक पर शक होने पर दस्तयाब किया। उसके कब्जे में जरीकन से 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भरत कुमार (21) पुत्र धनाराम वागरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्यवाही पुलिस टीम में हैड कॉन्स्टेबल पूनमाराम, कॉन्स्टेबल धीरज सिंह, रियाज खान व राकेश कुमार कुमार रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *