भास्कर न्यूज | सिमडेगा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बोलबा मंडल में सघनता पूर्वक संगठन पर्व 2024-25 के कार्य दायित्व का निर्वहन किया गया है। बूथ के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने की ओर पहल की गई। बोलबा मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक और बोलबा मंडल प्रभारी रंजन शाह ने बूथ समिति के नए गठन को लेकर चुनाव प्रणाली के पद तथा उसकी जानकारी लेने और सदस्यता अभियान के संबंध में बताया। बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री सहित 12 सदस्यों वाली कमिटी का नए तरीके से गठन किया जाना है। साथ हीं सक्रिय सदस्यों के दस्तावेजों के जांच और सत्यापन का समय 20 तारीख तक अंतिम तिथि है। उससे पहले 50 सदस्यों को नमो एप्प से बीजेपी सदस्यता अभियान से जोड़कर सक्रिय सदस्य का दस्तावेज जमा करें। 18 फरवरी तक बूथ समिति का प्रपत्र जमा करने की बात कही गई है। रंजन शाह ने कहा कि आवश्यक कार्यवाही कर संबंधित प्रपत्रों, दस्तावेजों को प्रदेश प्रेषित किया जाना है। शक्तिकेंद्र कदोपानी, मालसाड़ा, पीडियापोंछ, बेहरीनबासा तथा समसेरा के बूथ कार्यकर्ताओं से मिलकर बेजीपी को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान देने की बात कही। बूथ संख्या 267, 268, 247, 253, 251, 252, 253, 254, 255 का डोर टू डोर भ्रमण किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को आगे बढ़ाना है, झारखंड में भाजपा का परचम लहराना है। मंडल प्रभारी ने कहा कि बीजेपी के वर्चस्व को आगे बढ़ाना है। संगठन को मजबूत बनाना है। इस दौरान मधु तिर्की, राम सुभग प्रधान, कमल किशोर बेसरा, एतवा बड़ाईक सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।


