भास्कर न्यूज |गुमला रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पंचायत के प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 43 के समीप पानी की पाइपलाइन फट गई है जिसके कारण यहां कई दिनों से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया प्रधानमंत्री जल नल योजना के तहत जितने भी पाइपलाइन बिछाए गए हैं वे सभी खराब स्थिति में है कई जगह तो पाइप फट गया है तो कहीं नल ही नहीं है। कई जगह बूंद-बूंद पानी का रिसाव हो रहा है। वहीं कई जगहों पर फव्वारा के साथ हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। वही स्थानीय लोगों को उपयोग के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है अभी गर्मी शुरू होने वाली है ऐसे में पानी की समस्या हो जाएगी मामले को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं की गई। स्थानीय जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। वही पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार गुप्ता ने बताया जल नल योजना में लगाई गई पाइप में कई जगह लीकेज है। वहीं कई जगह तेज बहाव के साथ प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रहा है, जिसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है। विभाग जल्द से जल्द खराब पड़े पाइपलाइन को दुरुस्त करें अन्यथा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।


