झारखंड जनरल कामगार यूनियन की बैठक मजदूरों में एकता बनाए रखने पर दिया बल

भास्कर न्यूज|गुमला झारखंड जनरल कामगार यूनियन की बैठक रविवार को घाघरा प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय पोंड़ो के प्रांगण में हुई। बैठक में मजदूरों की एकता कायम रखने पर बल दिया गया। साथ ही प्रबंधन की पॉकेट यूनियनों की साजिश के खिलाफ सजग रहने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कहा गया कि पॉकेट यूनियन मजदूरों को गुमराह करके प्रबंधन के हित में काम करती हैं, लेकिन हमारा यूनियन साम, दाम, दण्ड, विभेद की नीति से पूरी तरह वाकिफ है और प्रबंधन की हितैषी यूनियनों की दाल नहीं गलने दी जाएगी। हमारी लड़ाई पीएफ, ग्रेच्यूटी, स्थायीकरण और माह में 26 दिनों की काम की गारंटी के लिए जारी रहेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष सानिया उरांव, जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव, तेंबू उरांव, बंधु महली, विफैया उरांव, सुना उरांव, महेन्द्र उरांव, रवि खेरवार, सुमेश उरांव, पुनई उरांव, बुधू उरांव, मनोज उरांव, चैतू उरांव, मनोज महली, तेवारी महली, विनोद उरांव तथा अशोक उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य मजदूर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *