गुमला| रोटरी क्लब ऑफ गुमला द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप रोटरी क्लब में आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सक विनय कुमार ढनढनिया एवं उनकी टीम द्वारा 40 मधुमेह रोगियों की नि:शुल्क जांच और चिकित्सीय परामर्श दी गई। साथ ही रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के सहायक मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव के द्वारा रोटरी इंटरनेशनल प्ले स्कूल का निरीक्षण किया गया और उन्होंने बताया कि यह रोटरी इंटरनेशनल प्ले स्कूल पूरे झारखंड बिहार मिलकर सिर्फ बोकारो और गुमला में शुरू किया जा रहा है।


