लोहरदगा के 41 कराटेकारों को मिला ग्रेडिंग बेल्ट व सर्टिफिकेट

भास्कर न्यूज | लोहरदगा लोहरदगा जिला कराटे संघ एवं एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले रविवार को स्थानीय ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा में बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोहरदगा मेन डोजो और डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए। ज्ञात हो कि रेंसी श्रवण साहू ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन के द्वारा 22 जनवरी को ललित नारायण स्टेडियम में ग्रेडिंग परीक्षा ली गई थी। जिसमें सफल कराटेकारों को रविवार को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें ब्राउन बेल्ट सेकंड क्यू से फर्स्ट क्यू में यश उरांव और आदर्श उरांव, ब्राउन बेल्ट थर्ड क्यू से सेकंड क्यू में सानिया परवीन और प्रियांशु सिंह, पर्पल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट में मृगांक वैभव, उमर अंसारी, ब्लू से पर्पल बेल्ट में संतुष्टि माली, ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में आराधना, आदि उरांव और पायल नायक, येलो से ऑरेंज बेल्ट में सीपू कुजूर, व्हाइट बेल्ट से यलो बेल्ट में चांदनी कुमारी, अंशु कुमार, उमर राजा, अर्पिता कुमारी, जेनिथ मिंज तथा डीएवी के इसिका कुजूर, आराधना आनंद, अव्या आनंद, अदिति कुमारी, निशांत भगत, नयन उरांव, श्रेया पांडे, नीति कुमारी, आस्था साहू, दिव्या कुमारी, साक्षी कुमारी, आराधना सिंह, सात्विक शौर्या, आर्थिक राणा सिंह, अंशुल उरांव, पूर्वी राज, आनंत कुमार, अवयुक्ता पोद्दार, अनन्या राज, आस्था सिंह, दुर्गेश शर्मा, अदिति बर्मन, सृष्टि कुमारी और अनिकेत बेक को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशेष रूप से सेंसाई सूर्यावती देवी ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन मौजूद थी तथा विशेष रूप से डीएवी स्कूल के पीटीई शिक्षक अमित सिंह, बिनोद उरांव, रमेश मिश्रा, शिल्पा खेस, आशीष कुमार, प्रकाश उरांव, जैसमुद्दीन अंसारी, जीतन गोस्वामी, मिथुन तमेड़ा, दीपक कुमार, आनंदिनी मिंज और दीपक सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर सेंसाई सूर्यवती देवी ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा का सर्वोत्तम साधन है। इस आर्ट को सभी बेटियों को अवश्य सीखना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *