सिलम से कलश लेकर देवी मंडप पहुंचीं 1001 महिलाएं, पहान ने कराया स्थापित

भास्कर न्यूज | गुमला करौंदी पंचायत के तीर्रा गांव में देवी मंडप का तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कुल 1001 महिलाएं शामिल थी। तीर्रा ग्राम पंचायत समिति द्वारा तीर्रा, हंसलता व डुमरटोली के संयुक्त तत्वाधान में वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सर्वप्रथम बहले सुबह लगभग आठ बजे महिलाएं डेढ़ किमी दूरी पर अवस्थित सिलम नदी से जल उठाकर देवी मंडप पहुंचे। जहां पहान-पुजार मुनेश्वर उरांव, महिप उरांव, मनोज उरांव व बैगा बुधवा उरांव द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कराई गई। इस बीच भक्तों ने जय माता दी-जय श्री राम का नाम ले रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोहर साहू, मुकेश साहू, मनोज उरांव, पंकज साहू, विजय साहू, गणेश साहू, अर्जुन साहू, महिप उरांव, रामलखन साहू बबईल, राधा मोहन साहू, दीपक साहू, तुले साहू, राजकुमार साहू, मिसिर कुजूर, संजय सिंह, सत्यनारायण साहू, भीम साहू, छोटकू नायक, मुखिया वीणा देवी, भरत साहू, दुर्गा साहू समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा। पहान-पुजार ने बताया कि गांव में यह पहला मंदिर है, जिसमें गांव के लोग पूजा करने जाते हैं। सनातन धर्मावलंबियों में देवी मंडप का एक अलग ही महत्व है। हर शुभ कार्य करने से पूर्व लोग देवी मंडप में आकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। इसलिए उनका तीर्रा गांव के लोगों ने हर साल वर्षगांठ भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। वर्षगांठ को लेकर गांव में कई तैयारियां एक माह पूर्व से किया जाता है। रात्रि में मेला का भी आयोजन होता है। तीर्रा गांव ने िकया विशेष भंडारा, लोगों ने चखा प्रसाद देवी मंडप के वर्षगांठ पर भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा सुबह दस बजे से प्रारंभ हुआ। जो देर शाम तक चला। भंडारा में तीर्रा गांव के अलावे करौंदी, अंबा टोली, बेल गांव, शीलम, डुमरटोली, जोराग, हंसलता के ग्रामीण पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *