भास्कर न्यूज | गुमला जिला केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन गुमला के आम सभा सह चुनाव सत्र 2025-2028 धीरजचंद्र स्मृति भवन चेटर में किया गया। मौके पर त्रिवार्षिक आम सभा सह चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु राज्य संगठन से आए पर्यवेक्षक के रूप में पवन कुमार गौतम, विनोद बिहारी प्रसाद व विजय कुमार उपस्थित थे। इनके अलावा जिला संगठन के अध्यक्ष बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार जयसवाल, संगठन सचिव मो आशिक, कोषाध्यक्ष नीतेश कुमार व कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर सत्र 2025-2028 के लिए निर्विरोध जीतकर आए अध्यक्ष बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सचिव संजय कुमार, सह सचिव गोपाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार व आयोजन सचिव तारिक को सर्टीफिकेट प्रदान किया गया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सतीश पाठक, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार व विकास कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट प्रदान किया। मौके पर सतीश पाठक ने कहा कि चुनाव जीतकर आये नए पदाधिकारी नई जोश व ऊर्जा के साथ काम करें। साथ ही दवा दुकानदारों के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहें। उन्होंने कहा कि एकता में बल होता है। सभी साथ मिलकर समस्याओं के निराकरण की पहल करें। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सत्र 2021-2024 के लिए चुनाव होने के बाद ही 2021 से कोविड आ जाने के कारण एक साल किसी भी प्रकार का बैठक नहीं हो सकी। मगर गुमला जिला के सभी दवा दुकानदार अपने जान के प्रवाह किये बिना सभी को दवा देने का जो कार्य किए हैं। उसके लिए सभी को धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से आने वाले दिनों में अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहना है। ब्राउन सुगर, अफीम और गांजा का उपयोग आज कल नौजवानों के द्वारा किया जा रहा है, इनका भविष्य अंधकारमय है। इन्हीं के चलते आज बाइक दुर्घटना से मौत की संख्या तेजी बढ़ा है। इन नशेड़ियों के कारण दवा दुकानदारों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।


