सिसई : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुमला| सदर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर अस्पताल में दो सदस्यीय मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टर पीसीके भगत व डॉक्टर सुचिता मुर्मू ने पोस्टमार्टम किया और बताया कि नाबालिग आठ माह की गर्भवती थी। गर्भ में ही उसके बच्चे की भी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि गर्भवती होने के कारण ही उसने सुसाइड कर लिया। उसकी मां की मौत एक वर्ष पूर्व मलेरिया व टाइफाइड के कारण हुई है। पिता हिमाचल में काम करते हैं। दो भाई बाहर मजदूरी करते हैं। जो घटना की सूचना पर गांव लौट रहे हैं। मृतिका की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी बहन का किसी से प्रेम प्रसंग था। पुलिस इसका पता लगाए और दोषी को सजा दे। इधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में गर्भवती होने की जानकारी मिली है। अनुसंधान के बाद पूरे मामले का खुलासा संभव है। सिसई | सिसई थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड निवासी अंकित कुमार महतो 20 वर्ष अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में मृतक की मां रीता देवी और उसकी बहन काम करने के लिए खेत की ओर गए थे। घर में अंकित अकेले था। शाम में जब वे लोग घर वापस आए, तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तब आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और दरवाजा को तोड़ा गया, तो देखा कि अंकित कुमार महतो पंखे से गले में फंदा लगाकर लटका हुआ है। गुमला | सदर थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में शनिवार की शाम 60 वर्षीय संतोष साहू की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मृतक संतोष होमगार्ड का जवान था और हाल ही में हुए एक दुर्घटना में उसके पैर में चोट लगी थी। जिसके कारण वह बैसाखी के सहारे चलता था। इधर, घटना की सूचना रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गुमला थाना को दी। गुमला थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम संतोष घर के बाहर घूमने निकला था। तभी गांव के सार्वजनिक कुएं में पैर फिसलकर गिरने और डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार दिन के 11 बजे गुमला थाना की पुलिस गांव पहुंची और कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *