बॉक्साइट माइंस क्षेत्र में फिसल कर गिरा ड्राइवर, चोट लगने से हुई मौत

भास्कर न्यूज | किस्को लोहरदगा जिले के किस्को थाना अंतर्गत के पाखर डूमरपाठ बागान के समीप बॉक्साइट माइंस क्षेत्र में रविवार को दोपहर 2 बजे बॉक्साइट लोडिंग के लिए गया ड्राइवर फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत बहाबार निवासी 28 वर्षीय पीटर होरो पिता सिलास होरो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीटर होरो बॉक्साइट लोडिंग के लिए माइंस क्षेत्र के डंपिंग यार्ड में ट्रक खड़ा कर नीचे उतरकर कुछ दूर चला ही था और पांव फिसल गया। जिससे वह सिर के बल पत्थर पर गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद बॉक्साइट लोडिंग कर रहे मजदूरों के द्वारा मामले की जानकारी ट्रक ऑनर सह पाखर के पूर्व मुखिया शनिचरवा किसान को दी गई और आनन-फानन में पूर्व मुखिया द्वारा हिंडाल्को कम्पनी के एंबुलेंस में घायल अवस्था में उठाकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया। वहीं मृतक परिजनों ने बताया कि उसे 2 दिन पूर्व में सीने में दर्द की समस्या हुई थी। भास्कर न्यूज |गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरने से कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी 17 वर्षीय उज्जवल किंडो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसे सिर व शरीर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना पर परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया घर की स्थिति नाजुक है। स्थिति में सुधार नहीं आने पर उसे रिम्स रेफर किया जा सकता है। छात्र गुमला के संत अन्ना प्लस टू इंटर कॉलेज में 11 वीं की पढ़ाई करता है। रविवार को छुट्टी होने के कारण सुबह ही घर से बाइक लेकर निकला था। जहां उसने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गुमला शहर से घर वापसी के क्रम में घर के ही पास अनियंत्रित होकर बाइक सहित गड्ढे में गिर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *