गुमला में टेंपो पलटने से युवक घायल, रिम्स रेफर

गुमला | गुमला-लोहरदगा रोड स्थित खटवा नदी के समीप अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चाहा निवासी 32 वर्षीय कार्तिक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। घटना में युवक का सिर में गहरी चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने बहनोई के साथ घाघरा की ओर गया था। इसके बाद रविवार की अपराह्न 3 बजे ऑटो से छह लौट रहा था, तभी कटवा नदी के समीप मोड़ में अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। घटना में वह टेंपो के नीचे दब गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *