अब तक 25 हजार परिवारों को टूटने से बचा चुका फ्री फैमिली काउंसिल सैल

भास्कर न्यूज | अमृतसर संसार में ऐसे कई लोग है जो दो परिवारों को तोड़ते है मगर शहर की फ्री फेमिली काउंसिल सैल टूटने के कगार पर पहुंचने वाले दोनों परिवारों को आपस में जोड़कर खुशी महसूस करती है। इस सैल को राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त चुकी समाज सेवक स्वराज ग्रोवर चला रही है। समाज सेविका ग्रोवर के अनुसार मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से साल 1968 में शुरु किए इस काम में अब तक करीब 25 हजार से ज्यादा फैमिली को आपस में जोड़ चुकी है। इस काम में उनके साथ अब कई महिलाएं जुड़ी हुई है। कई बार तो ऐसी फैमलियों को ग्रोवर अपने घर पर बुलाकर कुछ इस तरह से समझाती है तो परिवार वाले मान जाते हैं। समाज सेविका ग्रोवर ने मुताबिक जब बेटा बेटी की शादी होती है तो दोनों परिवार कई तरह की रस्में निभाते है। परंतु कुछ महीनों के बाद दूल्हा दुल्हन के दिलों में खटास आ जाती है। उसी खटास को दोनों के दिलों से मिटाने के लिए फ्री काउंसलिंग करवाई जाती है। ग्रोवर अब लीगल सर्विस अथारिटी, लोक अदालत में भी भाग लेती है। जबकि महिला समस्या समाधान शिविर भी बनाया है। जिसमें महिलाओं की समस्याओं को हल करवाया जाएगा। इसी के साथ महिलाओँ द्वारा अश्लील पहरावा पहनना पर रोक लगाने, शादी की प्री वेडिंग शूट जैसे खर्चों पर रोक लगाने में लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *