भास्कर न्यूज | बाबा बकाला साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में हर साल करवाए हॉकी गोल्ड क्लब का आज आगाज हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन आईजी परमराज सिंह उमरानंगल और बलजीत सिंह जलाल उस्मा एसजीपीसी मेंबर ने साझे तौर पर किया। इस दौरान टूर्नामेंट के हाकी मैच में मेहता अकादमी की लड़कियों ने गुरुनूर हाकी अकादमी की लड़कियों को 1-0 से हराया। वहीं दिन के दूसरे मैच में दूसरा मैच अंडर-16 में चाहल कलां ने हॉलीवुड अकादमी को 3-0 से हराया। तीसरा मैच खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर और बाबा बकाला साहिब के बीच खेला गया जिसमें खालसा कॉलेज की टीम 5-0 से विजय रही। दिन के चौथे और आखिरी मैच में बाबा पल्ला स्पोर्ट्स हॉकी क्लब बुताला ने फतेह अकादमी को 3- 0 से हराया।


