सत्संग दिखाता है सत्य मार्ग : दिव्यानंद पुरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड शंकराचार्य मंदिर में परम पूज्य श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर श्रद्धानंद महाराज की अपार कृपा से संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें शाहपुर कंडी वाले महाराज श्री श्री1008 दिव्यानंद पुरी ने अपने प्रवचनों से भक्तों को भाव विभोर किया। इससे पहले मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मिलकर महाराज का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। इसके बाद महाराज ने कहा कि सत्संग जीवन का सुधार करता है और सत्य मार्ग दिखाता है। सत्संग के बिना किसी का भी कल्याण और सुधार नहीं हो सकता। सत्संग के द्वारा ही अपने जीवन को ठीक से चला सकते हैं। इसलिए हमें संत महापुरुषों के सत्संग सुनकर दर्शन करते रहना चाहिए। महाराज ने नशे के खिलाफ बोलते कहा कि नौजवान पीढ़ी नशे में धसती चली जा रही है। नौजवानों को चाहिए कि वह नशे का त्याग करने के लिए मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारे समेत अन्य धार्मिक समारोह में जाकर सेवा करें। महाराज ने कहा कि उनकी तरफ से प्रयागराज में एक महीना धार्मिक समारोह करवाए गया। जिसमें 24 घंटे भंडारा चला रहा है। महाराज ने कहा कि पीढ़ी को संत समाज की सेवा में लगकर अपना जीवन सुधारना चाहिए इससे उनका और परिवार का कल्याण होगा। इसी दौरान महाराज ने भज मन नारायण नारायण हरि हरि भजन गाकर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *