व्यास ।शिक्षा विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी एलिमेंटरी स्कूल वजीर भुल्लर में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रदर्शनियों को प्रदर्शित किया गया। इस संबंधी हरभिंदर सिंह ने बताया कि इस बाल मेले में बच्चों की गतिविधियां, अभिभावकों की गतिविधियां, बच्चों के खिलौने आदि प्रदर्शित किए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित थे।


