हाईकोर्ट में रिट के बाद 2 मार्च को 10 साल बाद होंगे तरनतारन नगर कौंसिल के चुनाव

भास्कर न्यूज | पंडोरी तरनतारन पंजाब चुनाव कमिश्न की ओर से नगर कौंसिल तरनतारन के आम चुनाव के लिए चुनाव होने की तारीख जारी कर दी गई है। 17 फरवरी से प्रत्याशियों की ओर से अपने-अपने नामांकन पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी और 20 फरवरी को नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख दोपहर 3 बजे तक होगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करवाने के बाद 22 फरवरी को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा 2 मार्च को रविवार लोगों द्वारा सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटें डाली जाएंगी। वोटों की गिनती उसी दिन 2 मार्च को मुकम्मल की जाएगी। उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 17 फरवरी से तरनतारन की रेवेन्यू सीमा के भीतर आचार चुनाव सहिंता लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि यह चुनाव करवाने के लिए एसडीएम तरनतारन अरविंदरपाल सिंह को नोडल अफसर के तौर पर तैनात किया गया है। इसी तरह चुनाव कमिश्न की ओर से जिला विकास व पंचायत अधिकारी हरजिंदर सिंह संधू को 1 से 13 वार्डों का बतौर रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। जो उम्मीदवार अपने नामाकंन पत्र ग्रामीण विकास भवन नजदीक पुलिस लाइन अमृतसर बाइपास में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल करवा सकते हैं। इस तरह तहसीलदार रोबिनजीत कौर को वार्ड नंबर 14 से 25 तक का रिर्टनिंग अधिकारी लगाया गया है और उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय मे दाखिल करवा सकते हैं। इनके साथ सहायक रिटर्निग अधिकारी के तौर पर पट्‌टी के नायब तहसीलदार इकबाल सिंह को नियुक्त किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि यह चुनाव इलैक्ट्रानिक मशीनों द्वारा करवाई जाएगी। बता दे कि नगर शहर में कुल 25 वार्ड हैं और यह चुनाव करवाने के लिए 63 बूथ स्थापित किए गए हैं। शहर में कुल 56 हजार वोटर है जिनमें से 28 हजार 992 पुरुष व 27 हजार 603 महिलाएं है। इसके अलावा 5 अन्य है। शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय तरनतारन की नगर कौंसिल के अध्यक्ष भुपिंदर सिंह खेड़ा थे जिसके बाद 2017 में कांग्रेस की सरकार के बाद हाईकोर्ट में अकाली सरकार की ओर से रिट डाल दी गई थी जिसके बाद तरनतारन नगर कौंसिल चुनाव को करवाने पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद वर्ष 2025 में नगर कौंसिंल चुनाव होगें। अकाली दल के शहरी अध्यक्ष सरबजीत सिंह लाली का कहना है कि उनकी पार्टी की ओर से 25 वार्डो पर सभी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार जाएंगें जबकि इस बार 15 से ज्यादा आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *