छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक रक्त दान शिवर और फ्री मेडिकल कैम्प श्री गणेश मंदिर, बाज़ार वाहिया वाले में मनाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सेहत मन्त्री प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला एवं आर.आर.एस. अमृतसर विभाग के विभाग प्रचारक विजय सिंह मुख्य मेहमान थे। उन्होंने कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती इसी तरह पूरे भारत वर्ष में बड़ी धूम धाम से मनायी जानी चाहिए। इस कार्यक्रम में श्री बड़ा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष राकेश शर्मा उपस्थित थे। मंदिर कमेटी और अमृतसर मराठा समाय की और से सभी रक्त दानियो का धन्यवाद किया लगा। इस कार्यक्रम में मराठा समाज मंडल अध्यक्ष पोपट यादव,संदीप पाटिल,सुनील पाटिल, सैयाजी जाधव,सचिन, सतीश,शशि कांत,भगवान वह अन्य मेम्बर उपस्थित थे।


