युवती को घर से भगाने के मामले में युवक पर केस

थाना मजीठा की पुलिस ने घर से युवती को भगाने के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान करन सिंह निवासी ईदगाह मजीठा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने-अपने कमरों में सोया था। उसका भतीजा कमरे में आया और कहने लगा कि बहन कमरे में नहीं है। उन्होंने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसकी बेटी कहीं नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को आरोपी झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *