कनाडा में पीआर दिलवाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, महिला एजेंट पर केस

अमृतसर थाना छेहर्टा की पुलिस ने कनाडा में पीआर दिलवाने के नाम पर 23 लाख 405 रुपए की ठगी मारने के मामले में महिला एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सेटी सैंटर पवन नगर बटाला रोड की रहने वाली श्वेता अरोड़ा के रूप में हुई है। शिकायत में संजीव शर्मा निवासी गोबिंदपुरा छेहर्टा ने बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी महिला ने कनाडा पीआर दिलवाने के नाम पर पैसों की ठगी मारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले इंक्वारी इंचार्ज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से की गई। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *