भिलाई | भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और सलाहकार मंडल के साथ ही भिलाई की सभी धार्मिक/ सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सदस्यों की सामूहिक बैठक बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 में हुई। इसमें 13-14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित करने के लिए विस्तृत विचार विमर्श हुआ और उपस्थित सभी न सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। यह जानकारी संस्था के महासचिव रामराव ढोक ने दी।


