रविदास जयंती पर समिति ने समाज के वरिष्ठों और संरक्षकों का सम्मान किया

भिलाई| संत गुरु रविदास समाज कल्याण समिति ने संत रविदास जयंती का आयोजन रविदास नगर सुपेला में किया। इस अवसर पर सुबह हवन, पूजन और गुरु की महाआरती की गई। साथ ही सामाजिक निर्धन युवक-युवतियों की शादी करवाई गई। पदाधिकारियों ने समाज के संरक्षकों और वरिष्ठों का सम्मान किया। दोपहर में प्रभातफेरी रविदास नगर सुपेला से निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए भवन पहुंची। इस दौरान लोगों को फल बांटा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन, जिला भाजपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, ज्ञानवंता, प्रकाश भोंडेकर, प्रकाश महोबिया, एमएल जगने सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *