भास्कर न्यूज | मारो राधाकृष्ण मंदिर चौक में एक दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता हुई। आमंत्रित मानस मंडलियों ने आयोजन समिति द्वारा दिए गए प्रसंग के अनुसार अपनी प्रस्तुति दी। मोर संगवारी महिला मानस मंडली ग्राम टिकुलिया जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। समिति की तरफ से उन्हें 10001 रुपए व प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्मृति बालिका मानस मंडली नर्मदा धाम, बेलपान जिला बिलासपुर को द्वितीय पुरस्कार 7001 रुपए व प्रमाण पत्र दिया गया। संत समाज मानस मंडली दरचुरा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को तृतीय पुरस्कार 5001 रुपए, तुलसी के चौरा मानस मंडली कटई को चतुर्थ पुरस्कार 4001 रुपए, संग के संगवारी महिला मानस मंडली कारी लवन को पंचम पुरस्कार 3001 रुपए, सरस्वती महिला मानस मंडली सांवतपुर को षष्टम पुरस्कार 2001 रुपए, राम भक्त मानस मंडली ग्राम बदनारा को सप्तम पुरस्कार 1001 रुपए व प्रमाण पत्र दिया गया। विजेता मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिए गए। इसमें नगर के शिव शक्ति महिला मानस मंडली, राधाकृष्ण महिला मानस मंडली तथा भजन मंडली चंदू ध्रुव, जीवन धीवर को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र मिला है। पुरस्कार वितरण समिति के पदाधिकारी पंडित रमाकांत मिश्रा, रामनारायण साहू, रामगोपाल साहू द्वारा दिया गया। नगर में आयोजित नवधा रामायण समारोह में भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, लोरमी, बिलासपुर, बलौदा बाजार, भाटापारा, पथरिया, मुंगेली, सरगांव, बिल्हा, नांदघाट, नवागढ़ क्षेत्र तथा आसपास गांव से कुल 102 मानस मंडली द्वारा प्रस्तुति दी गई थी। समिति द्वारा चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ मानस मंडली को मानस प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया था।


