भास्कर न्यूज | बेमेतरा रविवार को मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे तापमान बढ़ गया। जिसके बाद से ऐसा लगाने लगा है कि अब ठंड की वापसी नहीं होगी। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। बेमेतरा जिला मैदानी क्षेत्र है। जहां भीषण गर्मी पड़ती है। गर्म हवा के कारण घर से निकलना मुश्किल हा़े जाता है। गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में लोग बीमार हो जाते हैं। वहीं जिले का भूजल स्तर में गिरावट शुरू हो चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ेगा।


