बीजापुर | जिले के पुजारीकांकेर में बीजापुर पुलिस व सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन ने नया कैंप शुरू किया है। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने, स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाने सहित अन्य उपलब्धियों के लिए नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है। पुजारीकांकेर क्षेत्र में बीजापुर-उसूर-पामेड़ को जोड़ने वाली सड़क का भी अब जवानों की मौजूदगी में जल्द निर्माण होगा। वहीं नक्सल प्रभावित कोर क्षेत्रों में भी आसान पहुंच होगी। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर में स्थापित नए पुलिस कैंप से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी आएगी।


