बलौदाबाजार में बागियों ने बिगाड़ा खेल

बलौदाबाजार| 2019 के निकाय चुनावों में कांग्रेस ने भाटापारा, सिमगा और कसडोल पर कब्जा किया था, लेकिन इस बार इन तीनों सीटों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इससे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, पलारी नगर पंचायत, जो पिछली बार भाजपा के पास थी, इस बार कांग्रेस ने अपने नाम कर ली। रोहांसी को हाल ही में नगर पंचायत का दर्जा मिला था और यहां पहली बार चुनाव हुए। कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बलौदाबाजार में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी वार्ड क्र.07 से लोकेश कुमार व वार्ड क्र.18 से भाजपा के कन्हैया सेन ने जीत दर्ज की है। वही वार्ड क्र.20 से भाजपा के बागी उन्नती लाला ठाकुर ने व वार्ड क्र.17 से रितेश यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से दोनो सीटे कांग्रेस के खाते में चली गयी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *