गरियाबंद और मैनपुर में आज मतदान होगा

भास्कर न्यूज | गरियाबंद त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण में गरियाबंद और मैनपुर विकासखंड में 17 फरवरी को मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दलों को रविवार 16 फरवरी को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। गरियाबंद विकासखंड के 62 ग्राम पंचायतों में 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 141 मतदान दल तैनात किए गए हैं। मैनपुर विकासखंड के 74 ग्राम पंचायतों में 186 मतदान केंद्रों के लिए 210 मतदान दल बनाए गए हैं। गरियाबंद में 64,632 और मैनपुर में 93,999 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *