आपदा पीडि़तों को 20 लाख की सहायता मंजूर

गरियाबंद| कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से हुई पांच मौतों के मामलों में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। राजिम तहसील के ग्राम कोपरा में 33 वर्षीय उर्वशी साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। उनके निकटतम परिजन वेदव्यास साहू को 4 लाख रुपये की सहायता दी गई। फिंगेश्वर तहसील के ग्राम भसेरा में 34 वर्षीय लता साहू और 14 वर्षीय ऐश्वर्या साहू की सर्पदंश से मौत हो गई। उनके परिजन कृष्णा साहू को प्रत्येक के लिए 4-4 लाख रुपये मंजूर किए गए। छुरा तहसील के ग्राम मुड़ागांव में 17 साल के डमेश्वर यादव तालाब में डूब गया। उनके परिजन गीता यादव को 4 लाख रुपए की सहायता दी गई। फिंगेश्वर तहसील के ग्राम रजकट्ठी में 49 वर्षीय लता बाई विश्वकर्मा आग से झुलस गईं। उनके परिजन योगेंद्र कुमार विश्वकर्मा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *