चित्तरंजन के व्यवसायी अतनु बनर्जी का निधन

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन हिंदुस्तान केबल्स कॉलोनी, बिटू सेक्टर-2 के निवासी दिलीप बनर्जी के पुत्र अतनु बनर्जी (47) का रविवार को निधन हो गया। वे परिवहन व्यवसाय से जुड़े थे और उनकी बस प्रतिदिन चित्तरंजन से बर्दवान के बीच चलती थी। अतनु बनर्जी की मौत पर उनके करीबी सुषांत बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वे पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सबसे पहले उन्हें आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर दुर्गापुर आईक्यू सिटी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज और फिर बर्दवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अतनु अपने पीछे पत्नी और चित्तरंजन सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ रहे पुत्र को छोड़ गए हैं। चित्तरंजन| चित्तरंजन सामडीह ग्राम पंचायत के अंतर्गत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर एवं मुक्ता चंडी पहाड़ क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित वाटर एटीएम का उद्घाटन बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने किया। इस पहल का उद्देश्य आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि यह वाटर एटीएम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वाटर एटीएम की कुल लागत 3 लाख 49 हजार 950 है और इसे 15वित्तीय निधि 2024-25 के अंतर्गत स्थापित किया गया है। मृतक का फाइल फोटो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *