भास्कर न्यूज | करमाटांड़ पिंडारी फाटक से शांतिपूर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, पंचायत सचिव अख्तर अंसारी, मुखिया हेनो मरांडी सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता था। वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी होती थी। वर्षों पुरानी इस मांग के पूरे होने से ग्रामीणों में खुशी है। विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस सड़क के बनने से आवागमन आसान होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को भी लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन का आभार जताया। बबलू मंडल ने कहा कि यह सड़क उनके लिए जीवनरेखा जैसी है। शांति देवी ने बताया कि इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। शिलान्यास के बाद विधायक ने क्षेत्र का भ्रमण कर अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। भास्कर न्यूज |जामताड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करमाटांड़ प्रखंड के बागबेर पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पंचायत के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। आबिद अंसारी को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। कालाचंद्र हेंबरम को सचिव की जिम्मेदारी मिली। अब्दुल अंसारी को कोषाध्यक्ष और अनवर अंसारी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुधीर मरांडी का चयन िकया गया। बतौर पर्यवेक्षक झामुमो संयोजक मंडली के सदस्य जमीरउद्दीन अंसारी, इबादुर रहमान अंसारी, शिवलाल मुर्मू, गुलाब अंसारी, बिलाल अंसारी, रियाज अंसारी और मकसूद अंसारी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में नव-चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। जमीरउद्दीन अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाएं जनहित में हैं। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। इस दौरान झामुमो का सदस्यता अभियान भी चलाया ।


