बागबेर में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन, आबिद अंसारी बने अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | बागडेहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले रजा ने रविवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लिया। लाभुक शोबान सोरेन, धनंजय मान्ना, पूर्ण चंद्र मान्ना और बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी करने वाले लाभुकों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अबुआ आवास योजना के लाभुकों को भी तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। बीडीओ ने सबसे पहले अबुआ आवास योजना के तहत बने और निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया। लाभार्थियों से बातचीत कर योजना की प्रगति और समस्याओं की जानकारी ली। कई जगह निर्माण कार्य धीमा मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। गायपाथर पंचायत में तालाब निर्माण और बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी कार्य देखा। तालाब में काम कर रहे मजदूरों का मास्टर रोल से मिलान किया। श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की स्थिति पूछी और योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने रोजगार सृजन की प्रक्रिया तेज करने और अधिक लोगों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। योजनाओं को तय समय में करें पूरा, अनियमितता पर होगी कार्रवाई : बीडीओ बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग की राशि से बने स्नान घाट का भी निरीक्षण किया। पालाजोरी पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य को संतोषजनक पाया। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य तय समय और विभागीय प्राक्कलन के अनुसार पूरा किया जाए। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए। किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी। इस निरीक्षण से विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई। कई सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत महसूस की गई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन के प्रयासों से उनके क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और समस्याओं का समाधान होगा। निरीक्षण के दौरान मनरेगा बीपीओ गोविंद प्रसाद घोष, सहायक अभियंता संदीप सोरेन, पंचायत के रोजगार सेवक, मुखिया, बीएफटी और योजनाओं के लाभुक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *