प्रेमी युगल को रातभर बंधक बनाया, पंचायत में की सुलह

भास्कर न्यूज |दुमका शादी की नीयत से भाग रहे प्रेमी युगल को गांववालों ने पकड़ लिया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया। प्रेमी की उम्र 35 व प्रेमिका की उम्र 26 साल करीब है। ग्रामीणों ने दोनों को प्रधान के घर में रातभर बंधक बनाकर रखा। रविवार सुबह प्रधान ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पंचायत में समझौता हुआ। बताया जाता है िक मवेशी व्यापारी शेख राबयुल का प्रेम संबंध एक आदिवासी महिला था। महिला को उसके पति ने शादी के बाद छोड़ दिया था। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। युवक को डर था कि परिवारवाले शादी के लिए राजी नहीं होंगे। इसलिए दोनों ने भागने की योजना बनाई। शनिवार रात युवक के बुलावे पर महिला उसके गांव पहुंची। दोनों बैग में सामान भरकर भाग रहे थे। तभी ग्रामीणों ने देख लिया। गांववालों ने दोनों को पकड़कर प्रधान के हवाले कर दिया। रातभर प्रधान के घर में बंधक रखा। सुबह प्रधान ने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद दोनों परिवार के लोग थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि दोनों बालिग हैं और केस नहीं चाहते। दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए। गांव में पंचायत हुई। युवक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। रकम जमा करने के बाद मामला रफा-दफा हो गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि परिवारवाले केस दर्ज कराने के बजाय समझौते पर अड़े थे। दोनों पहले से शादीशुदा थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *