बादलों के बाद पंजाब के तापमान में हुई गिरावट:वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव; 19-20 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान

पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद से ही राज्य के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं। जिसके चलते राज्य में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद भी राज्य में तापमान सामान्य से 2.6°C अधिक बना हुआ है। राज्य में रविवार का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.3°C भटिंडा में दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम रात का तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ है। कम बारिश ने बढ़ाई चिंताएं पंजाब में कम बारिश ने चिंताएं बढ़ा रखी हैं। साल 2024 का मानसून शुष्क जाने के बाद साल 2025 की शुरुआत भी कम बारिश से हुई है। 1 जनवरी के बाद से पंजाब में औसतन 35.1 एमएम बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक मात्र 8.8 एमएम ही बारिश हुई है। वही, भाखड़ा बांध प्रबंधन पहले ही बांधों में कम पानी के कारण चिंताएं व्यक्त कर चुका है। पंजाब के साथ-साथ, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान को इस साल सिंचाई व बिजली उत्पादन में गिरावट को लेकर आगाह कर चुका है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *