राजधानी के रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू हो गया है। स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसा प्रवेश और निकास द्वार रहेगा। यहां 42 लिफ्ट और 21 एक्सेलरेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन की बिल्डिंग में विशाल कांकोर्स, बड़ी छत, 4 नए बड़े फुटओवर ब्रिज, स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाएं और चार बड़ी कार पार्किंग बनायी जाएगी।
स्टेशन के आकार को बढ़ाने के लिए रेलवे कॉलोनी को तोड़ा जा रहा है। गुढ़ियारी की तरफ पार्किंग को तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। स्टेशन के दोनों तरफ मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होगा। अभी गुढ़ियारी की तरफ निर्माण शुरू हो गया है। बीटीआरएस बस टिकट काउंटर के पास अस्थाई भवन बनाया जा रहा है। यहां पार्सल और आरक्षण काउंटर को शिफ्ट किया जाएगा। स्टेशन में संचालित कार्यालय को भी इसी में शिफ्ट किया जाएगा। 2067 तक के लिए तैयार हो रहा स्टेशन


