सड़क हादसा:ट्रक को कोयले से भरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जल गया

नेशनल हाइवे-53 पर पारागांव के पास कोयला लोड ट्रेलर ने जिप्सम से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर पंजाब के तरणतारण निवासी निशान सिंह (26) जिंदा जल गए। बताया जाता है कि जिप्सम से लदे ट्रक का टायर फटने से उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, तभी दोनों वाहनों में आग लग गई। हाइवा ने एक्टिवा को मारी ठोकर, चाचा-भतीजे की मौत
घर में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम के लिए भैसमा बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे प्रेमलाल केंवट (32) व भतीजे बच्चु केंवट की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र में कुरूडीह मोड़ के पास निर्माणाधीन हाईवे पर हुआ है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों चक्काजाम कर दिया। हालांकि पुलिस हाइवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *