नागौर| एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, मेड़ता सिटी में नकली नोट जमा कराने का मामला सामने आया है। बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक मनीष पारीक ने रविवार को कोतवाली थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी है। सहायक शाखा प्रबंधक ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 4 फरवरी 2025 को पपू सागर नामक व्यक्ति बैंक में आया था। उसने लोन खाता संख्या 9001020241607352, जो रामप्रकाश के नाम से है, उसमें 13,500 रुपए मासिक किस्त के तौर पर जमा कराए थे। सहायक शाखा प्रबंधक का आरोप है कि जमा की गई राशि में 500-500 रुपए के सात नोट नकली पाए गए। इन नोटों के सीरियल नंबर 2 उल्यू 256062 के तीन, 8 पीएफ 256957 के दो, 5 एमडी 272252 का एक और 8 क़ा 544045 का एक नोट शामिल है। बैंक प्रबंधन को शक होने पर जांच की गई, जिसमें ये नोट नकली पाए गए। इसके बाद बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


