नागौर| सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू की ओर से 6 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली एक से 9 फरवरी तक स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम बीकानेर में हुई। रैली में 80 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। बीकानेर और जोधपुर के दो रैलियों के समापन के साथ भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए रैलियां पूरी हो गई हैं। दोनो का परिणाम मार्च 2025 तक प्रकाशित करेंगे और सफल उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए अप्रैल अंतिम सप्ताह तक संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों पर भेजेंगे।


