बदमाशों ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। लेकिन पुलिस द्वारा इनको तोड़े जाने से पहले के फुटेज की सीडीआर निकालने की कोशिश की जा रही है। संदिग्ध स्कॉर्पियो कार और बदमाशों की तलाश कर रही है। वारदात के बाद सीओ रामप्रताप विश्नोई ने भी मौका मुआयना किया। बिरलोका में घटना में सीसीटीवी फुटेज मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। जानकारी मिली है कि एटीएम में करीब 80 हजार रुपए पड़े थे। सूचना है कि बदमाश कच्चे रास्तों से भागे। खींवसर के बिरलोका के इसी एटीएम को 23 सितंबर 2023 को इसी एटीएम को उखाड़ ले गए थे। तब इसमें 31 लाख 76 हजार रुपए थे। इसके बाद इसी गैंग ने नागौर के जोधियासी गांव (24 लाख 26100 रुपए ) में भी एटीएम उखाड़ने की वारदात की थी। दोनों एटीएम मिलाकर 56 लाख की लूट हुई थी। तीसरी वारदात इस गैंग ने चूरू में की थी। चूरू पुलिस ने गैंग के एक आरोपी नरेश उर्फ दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया था। नरेश अलवर के बाजौली थाना क्षेत्र के रैणी गांव का निवासी है। मार्च 2024 में नागौर की श्रीबालाजी थाना पुलिस नरेश कुमार को राजगढ़ (चूरू) की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर नागौर लाई। तब नरेश ने गैंग के तरीकों का खुलासा किया था। पूछताछ में नरेश ने बताया था कि बिरलोका, जोधियासी और चूरू में एक के बाद एक 3 एटीएम उखाड़ने की वारदातों एक ही गैंग ने की थी। गैंग में 6 बदमाश थे। भास्कर न्यूज | नागौर/खींवसर बिरलोका में सोमवार रात में लुटेरों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। मगर गार्ड के शोर मचाने से कामयाब नहीं हो सके। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाधिकारी रामनारायण भांवरिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह तड़के करीब 3.30 बजे 3-4 बदमाश स्कॉर्पियो कार में बिरलोका में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने गार्ड को धमकाया और लोहे की चेन से एटीएम से बांधकर उखाड़ लिया। गार्ड चिल्लाया तो ग्रामीण पहुंचे लेकिन लुटेरे मौके से कार लेकर भाग गए। वारदात से पहले रात 12 से 2 बजे के बीच रैकी करते हैं। मशीन व कैमरों पर स्प्रे कर हुए मशीन को जंजीर से बांधकर कार से खींचकर उखाड़ ले जाते हैं। वारदात के वक्त मोबाइल नहीं ले जाते।


