दीक्षार्थियों की वैराग्य यात्रा 19 को, मेहंदी व गोद भराई होगी

भास्कर न्यूज | नागौर बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया सहित सभी दीक्षार्थियों की वैराग्य यात्रा व गोद भराई कार्यक्रम धूमधाम से होंगे। सकल दिगंबर जैन समाज के रमेश चंद्र जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। गोद भराई व वैराग्य यात्रा के 2 दिवसीय आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पहले दिन 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से लंबी गली स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में दीक्षार्थी सबलावत परिवार का विधान, दोपहर 1 बजे चांदी के बाड़े में मेहंदी, हल्दी व गोद भराई, शाम 7 बजे भक्ति संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद चांदी के बाड़े में दीक्षार्थी अंकुर जैन, मयंक जैन, गणेशी लाल जैन, यशवंती जैन व अनिल जैन का अभिनंदन किया जाएगा तथा प्रवचन होंगे। दूसरे दिन 20 फरवरी को सुबह 7 बजे चंद्रप्रभु दिगंबर जैन बड़े मंदिर में सभी 5 दीक्षार्थी पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा करेंगे। साढ़े 8 बजे चंद्रप्रभु जैन मंदिर से दीक्षार्थी अंकुर जैन के घर तक वैराग्य यात्रा बंदोलीनिकलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *