सीकर | पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की मौत हो गई। सीकर कोतवाली पुलिस ने बताया कि वार्ड एक के रहने वाले पीरू खां ने रिपोर्ट दी है। पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे लुकमान का पैर फिसलने से वह एसके अस्पताल के पास स्थित नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


