भास्कर संवाददाता | सीकर दादिया पुलिस ने जानलेवा हमला करने व लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि आरोपी दीपक मूंड निवासी वैदिक आश्रम के पास पिपराली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी संदीप ढाका निवासी लक्ष्मणा का बास व उसके साथी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने संदीप की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद मारपीट कर 40 हजार रुपए छीन ले गए थे।


