अजीतपुरा में भाजपा का मध्यम वर्गीय सम्मेलन हुआ

सीकर | भाजपा की ओर से केंद्रीय बजट को लेकर धोद विधानसभा क्षेत्र के अजीतपुरा गांव में मध्यम वर्ग सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बजट को लेकर कहा कि देश के इतिहास में कर्मचारी वर्ग को इतना बड़ा फायदा पहली बार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यम वर्ग के सपनों को साकार किया है। धोद प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद रणवा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर दिनेश जीलोया, विजयपाल चिरानिया, कैलाश शर्मा कूदन, सुभाष भूकर, पप्पू बरवड़, भूपेश शर्मा, सरपंच महेश भामू, सरपंच सुल्तान सुंडा कूदन, राजवीर सिंह किरडोली, परमेश्वर बुरडक, सूबेदार नंदसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ व भढ़ाढर मंडल अध्यक्ष विजयपाल का स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *