पहली बार स्मार्ट कार्रवाई…:दफ्तर से ही काट दिए 2 हजार बिजली बकायेदारों के कनेक्शन

शहर के 1 लाख घरों, दफ्तरों में बिजली के 1 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर कोलार और पुराने शहर के इलाकों में लगाए गए हैं। इसका फायदा भी नजर आने लगा है। तकनीक का फायदा उठाते हुए बिजली कंपनी ने बिल नहीं भरने वाले 2 हजार लोगों के कनेक्शन दफ्तर में बैठे-बैठे ही काट दिए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली कंपनी द्वारा इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें नए शहर, पुराने शहर, कोलार और संत हिरदाराम रामनगर के इलाके भी शामिल हैं। अभी तक समय पर बिल नहीं भरने वाले और बकायेदारों के कनेक्शन अमला मौके पर पहुंच कर ही काटता था। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर में यह फीचर है कि दफ्तर में बैठकर ही कनेक्शन काटे जा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता रोजाना की, हफ्तभर की और महीनेभर की बिजली खपत और रीडिंग अपने मोबाइल में देख सकते हैं। यहां की गई कार्रवाई
जहांगीराबाद, करोंद, भानपुर , चांदबड़, नवाब कॉलोनी, बाजपेई नगर , इंद्र विहार, दानिश कुंज, मिसरोद इमामी गेट अटल नेहरू नगर सिटी कोतवाली। अभी यह है प्रावधान… अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा तय तारीख तक बिल नहीं भरने पर नोटिस दिया जाता है। मोबाइल पर मैसेज भेजे जाते हैं। 15 दिन तक बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *