डेलीगेट्स के वाहनों के लिए ट्रैफिक बाधा खत्म:अफसरों ने ई-बस से किया आठ किमी का सफर, कहीं नहीं फंसी

बोट क्लब की तरफ मोड़ पर फंसने का डर था ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) में आने वाले डेलिगेट्स के वाहनों को लेकर चल रही ट्रैफिक की बाधा खत्म हो गई है। रविवार को एमपीआईडीसी और भोपाल पुलिस के अफसर एक साथ मानव संग्रहालय से वन विहार होते हुए इस रूट से गुजरे। इलेक्ट्रिक बस से अफसरों ने करीब 8 किमी का सफर तय किया। ट्रायल रन के दौरान अफसर ये देखना चाह रहे थे कि मानव संग्रहालय के गेट नंबर-3(बोट क्लब की तरफ) से बाहर निकलते समय इलेक्ट्रिक बस बोट क्लब वाली सड़क पर फंसेगी तो नहीं? हालांकि, बस नहीं फंसी।
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अफसरों से भरी बस रवाना हुई। इसमें पीएस राघवेंद्र सिंह, एमडी एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला, कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र और डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह समेत अन्य अफसर सवार थे। गेट नंबर-3 से निकलकर बस वन विहार होते हुए सैर सपाटा पहुंची। यहां से भदभदा, डिपो चौराहा से बाएं मुड़कर स्मार्ट रोड होते हुए मानव संग्रहालय में दाखिल हुए। करीब 8 किमी का रूट तय करने में बस को करीब आधा घंटा लगा। अफसरों ने संग्रहालय में अस्थायी पीएमओ भी देखा। सफारी सूट में अधिकारी-कर्मचारी तैनात कर रहे
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले लिया है। परिसर में सफारी सूट पहने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जीआईएस में वीआईपी और वीवीआईपी डेलिगेट्स शामिल हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *