खंडवा | जिला अस्पताल की बैठक लेने आए जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौडा के सामने रविवार को भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुनील जैन ने ओपीडी एवं आईपीडी रसीद शुल्क बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने कहा अस्पताल में मरीज नि:शुल्क इलाज के लिए आता है। रोगी कल्याण समिति का मद बढ़ाने के लिए ओपीडी और आईपीडी पर्ची शुल्क में 10 व 30 रुपए की बढ़ोतरी करना गलत है। इससे विरोध उत्पन्न होगा।


