एनसीसी के 188 कैडेट्स ने दी परीक्षा

खंडवा| मप्र 36 बटालियन खंडवा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सी प्रमाण पत्र के लिए रविवार को लिखित परीक्षा हुई। इसमें खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन और हरदा के 188 एनसीसी कैडेट शामिल हुए। इस दौरान एफसीबीसी, ड्रिल स्किल, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन की लिखित परीक्षा कराई गई। 36 मप्र एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल के राजेश ने बताया एनसीसी सी प्रमाण पत्र एनसीसी का सर्वोच्च प्रमाण पत्र है। जो विभिन्न क्षेत्रों में विशेष महत्व रखता है। सी-सर्टिफिकेटधारी विद्यार्थी को शासन की विभिन्न योजनाओं और भर्ती में अतिरिक्त लाभ दिया जाता है। नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद एनसीसी में जाने के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। खासतौर पर लड़कियों में भी एनसीसी के प्रति खासा रुझान देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *