खंडवा| हवा की दिशा उत्तरी-दक्षिण होने और तीव्रता में उतार-चढ़ाव होने से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। शहर में रविवार को तेज धूप निकली। लेकिन शाम होते ही हल्की ठंडक महसूस हुई। धूप निकलने से दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 32.5 डिग्री और रात का तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार फरवरी के शेष दिनों में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।


