एक्सीलेंस कॉलेज में आज से ऑनलाइन योग शिविर

श्योपुर| प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में 17 से 22 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर का पंचम चरण आयोजित होगा। यह शिविर मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल और कैवल्यधाम योग शिक्षण केंद्र भोपाल के सहयोग से हो रहा है। भोपाल कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी संदीप दीक्षित, लोनावला महाराष्ट्र कैवल्यधाम मुख्य शाखा के प्रमुख ओपी तिवारी और सुबोध तिवारी के मार्गदर्शन में यह शिविर संचालित होगा। योगाचार्य राकेश चौहान और योग प्रशिक्षिका संध्या चौहान प्रशिक्षण देंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी राठौर ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर भी बनाया जाएगा, जो भविष्य में योग को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनु प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया हैं। इस ऑनलाइन शिविर में श्योपुर जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्टाफ और शैक्षणिक वर्ग के अधिकारी योग प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *